यमुना जल सत्याग्रह यात्रा का हुआ शुभारम्भ

दिनांक 22-3-2022 को जल बिरादरी प0उ0प्र0, ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्थान, शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय यमुना जल सत्याग्रह यात्रा जिसका शुभारम्भ गाज़ियाबाद हिंडन नदी में स्वच्छ जल प्रवाहित कर किया गया।

आगे चलकर शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ में अध्यापक एवं छात्रों के संग भव्य कार्यक्रम हुआ। सहारनपुर में नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ वृक्षारोपण और तालाबो के संरक्षण पर चर्चा हुई। तत्पश्यात यात्रा सहारनपुर की तहसील गंगो पहुची।

23 मार्च को सहारनपुर हथिनी कुंड बैराज होते हुए श्यामली बागपत के रास्ते मोमनाथनपुर गांव(ग्रेटर नोयडा) हिंडन-यमुना संगम पर समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य हिंडौन और यमुना की वस्तुस्थिति को समझना और आसपास के लोगो के साथ संवाद स्थापित कर जागरूकता पैदा करना है।

प्रख्यात गांधीवादी रमेश शर्मा, कृष्णपाल सिंह, मौलाना शाहीन कासमी और एड0 विक्रांत शर्मा यात्रा में भागीदारी रहे।

Related Articles

Back to top button