पाकिस्तान 20 भारतीय मछुआरों को सौंपने को तैयार

पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंपने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंपने के लिए तैयार है। आज वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान सैन्य अधिकारी इन मछुआरों को भारतीय सैनिकों को सौंप देंगे।

बता दें कि पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए 20 भारतीय मछुआरे, पाक जल सीमा में अवैध रूप से प्रवेश के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी मछुआरों को कराची की लांधी जेल में रखा गया था।

वहीं पुलिस उपाधीक्षक अजीम थेबो ने बताया कि 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद अब 568 भारतीय मछुआरे जेल में रह गए हैं। इन सभी मछुआरों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मछुआरे को पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान भी किया जाएगा। 

आपको बताते चलें कि साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा आदान-प्रदान किए गए कैदियों की सूची के तहत, पाक में कम से कम 628 भारतीय कैदी हैं। जिनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। इतना ही नहीं  भारत सरकार ने भी 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची शेयर की है। जिसमें 282 नागरिक और 73 मछुआरे शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button