29 जुलाई , 2021 का न्यूज़ एजेंडा …

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 पर देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री एनईपी 2020 के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर इसके अंतर्गत किये जा रहे सुधारों को लेकर संबोधित करेंगे। साथ ही, पीएम मोदी एनईपी 2020 के अंतर्गत निर्धारित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कई अभियानों की भी शुरूआत करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति निर्माताओं,शिक्षकों और छात्रों को भी संबोधित करेंगे। 

  • पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मिलेंगे।  
  • आज से दिल्ली विधान सभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है । भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। 
  • आज फिर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक करेंगे।  
  • बारामती – आज महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अधयक्ष नाना पटोले बारामती में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बारामती को शरद पवार का गढ़ माना जाता है।  
  • सुल्तानपुर – आज बहुजन समाज पार्टी का ब्राह्मण सम्मेलन सुल्तानपुर में आयोजित किया जा रहा है।  
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत आ रहे हैं।  
  • आज भारत – श्रीलंका के बीच तीसरा T 20 मैच खेला जाएगा।  
  • टोक्यो – ओलम्पिक में आज भारत और अर्जेंटिना के बीच हाकी मैच चल रहा है ।   
  • भोपाल — मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित की जाएगी ।    

पंकज चौधरी  

TWITTER : @Panchobh 

Related Articles

Back to top button